RIMS Recruitment 2026: रिम्स में 53 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू; जानें योग्यता और सैलरी

RIMS Recruitment 2026: रांची रिम्स में 53 पदों पर अनुबंध आधारित भर्ती होगी। 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू, सैलरी, योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी यहां देखें… RIMS Recruitment 2026: रिम्स में 53 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू Ranchi News: झारखंड

RIMS Recruitment 2026: रांची रिम्स में 53 पदों पर अनुबंध आधारित भर्ती होगी। 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू, सैलरी, योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी यहां देखें

RIMS Recruitment 2026: रिम्स में 53 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

Ranchi News: झारखंड के युवाओं के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नौकरी का अवसर है। रिम्स ने स्वास्थ्य योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन रांची स्थित रिम्स के निदेशक कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

RIMS में किन पदों पर होगी भर्ती?

रिम्स की ओर से जारी भर्ती विवरण के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

  • ऑपरेशनल मैनेजर–हेल्थ इंश्योरेंस: 1 पद — ₹75,000 प्रतिमाह
  • फ्लोर को-ऑर्डिनेटर: 12 पद — ₹30,000 प्रतिमाह
  • आरोग्य मित्र: 40 पद — ₹120 प्रति सफल केस के आधार पर भुगतान

इस तरह कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

फ्लोर को-ऑर्डिनेटर के पदों का आरक्षण

फ्लोर को-ऑर्डिनेटर के 12 पदों में आरक्षण के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के 5, एसटी के 3, एससी के 1, बीसी-I के 1, बीसी-II के 1 और ईडब्ल्यूएस के 1 पद शामिल हैं।

RIMS Recruitment 2026: जानें शैक्षणिक योग्यता

ऑपरेशनल मैनेजर–हेल्थ इंश्योरेंस

इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास हेल्थकेयर में MBA या हेल्थ से संबंधित मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ सरकारी स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के क्रियान्वयन का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है।

फ्लोर को-ऑर्डिनेटर

फ्लोर को-ऑर्डिनेटर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवार के पास सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम या स्वास्थ्य बीमा में मैनेजर के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम एक वर्ष का कंप्यूटर ऑपरेशन सर्टिफिकेट कोर्स भी जरूरी है।

आरोग्य मित्र

आरोग्य मित्र पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ 6 महीने का DCA सर्टिफिकेट भी जरूरी है। आरोग्य मित्र के रूप में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों में हिंदी और अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता तथा कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा कितनी है?

भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • एसटी/एससी: अधिकतम 45 वर्ष
  • बीसी-I/बीसी-II: अधिकतम 42 वर्ष
  • सरकारी कर्मचारी और महिला उम्मीदवार: झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट

31 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिम्स निदेशक कार्यालय पहुंचकर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि इंटरव्यू में जाने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता, दस्तावेज, शर्तों और अन्य नियमों की पुष्टि जरूर कर लें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.