पलामू में आहर में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

Palamu News: छतरपुर के मुनकेरी गांव में आहर में नहाने के दौरान दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पलामू में आहर में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत, गांव में

Palamu News: छतरपुर के मुनकेरी गांव में आहर में नहाने के दौरान दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पलामू में आहर में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत, गांव में मातम

पलामू, 31 अगस्त 2026। छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आहर में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रहमत अली की 12 वर्षीय पुत्री सना फैजिया और 10 वर्षीय पुत्र आवेश रजा के रूप में हुई है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए बच्चे

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सोमवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच घर से निकले थे। इसके बाद वे गांव के आहर में अन्य बच्चों के साथ नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

साथ में नहा रहे बच्चों ने जब दोनों को पानी से बाहर नहीं निकलते देखा तो शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को आहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ।

ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया है।

हादसे के बाद गांव में मातम

दो बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे मुनकेरी गांव में मातम पसरा हुआ है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.