Chatra News: नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिगों की मौत, तीसरे युवक की तलाश जारी

Chatra News: चतरा के घुरणाडीह नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन नाबालिगों में से दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस तीसरे नाबालिग की तलाश कर रही है। Chatra News: चतरा सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। कड़गु पटेर

Chatra News: चतरा के घुरणाडीह नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन नाबालिगों में से दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस तीसरे नाबालिग की तलाश कर रही है।

Chatra News: चतरा सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। कड़गु पटेर स्थित घुरणाडीह नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन नाबालिगों में से दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव नदी और सड़क किनारे से बरामद किए गए हैं, जबकि तीसरे नाबालिग का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पिकनिक मनाने के बाद नदी में नहाने गए थे तीनों

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों नाबालिग शुक्रवार को घुरणाडीह नदी के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने से पहले उन्होंने मौके पर पास्ता बनाकर खाया था। इसके बाद तीनों नदी में नहाने के लिए चले गए।

कुछ देर बाद दो नाबालिगों के शव नदी किनारे और सड़क किनारे मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की हुई पहचान

बरामद शवों की पहचान चतरा के चौर मोहल्ला निवासी अंश प्रकाश और ढंगरटोली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

घटनास्थल से मिले कई सामान

पुलिस ने घटनास्थल से तीन जोड़ी चप्पल, दो स्कूल बैग, माचिस, मलहम, डेटोल, डिस्पोजल प्लेट-कटोरी और पानी की बोतल समेत कई सामान बरामद किए हैं।

इससे यह स्पष्ट हुआ है कि तीनों नाबालिग पिकनिक के लिए वहां पहुंचे थे।

तीसरे नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस

तीसरे नाबालिग को लेकर यह चर्चा सामने आई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, पुलिस को अस्पताल में उसके भर्ती होने की पुष्टि नहीं मिली है।

पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण

दो नाबालिगों की मौत के वास्तविक कारण को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस तीसरे नाबालिग की तलाश के साथ-साथ हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.