शिक्षक दिवस पर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और शिक्षकों को उपहार, सम्मानित किया गया

रांची के बालालोंग स्थित जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों को पठन-पाठन सामग्री व खाद्य पदार्थ बांटे गए, शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर सत्य शिव सुंदरम फाउंडेशन की ओर से जेम्स

रांची के बालालोंग स्थित जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों को पठन-पाठन सामग्री व खाद्य पदार्थ बांटे गए, शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर सत्य शिव सुंदरम फाउंडेशन की ओर से जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल, बालालोंग, रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर सोहन कुमार (सोनू) की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री और खाद्य पदार्थ वितरित किए गए, जबकि शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने जताया शिक्षकों के प्रति आभार

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शिक्षकों को बताया जीवन का मार्गदर्शक

विद्यालय के प्रिंसिपल सोहन कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी

सत्य शिव सुंदरम फाउंडेशन के डायरेक्टर सोहन कुमार (सोनू) ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और शिक्षकों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.