Sudivya Sonu: सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की। गिरिडीह, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की।

गिरिडीह, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

‘सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व खो दिया है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान और जनसेवा के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके असमय निधन से राज्य को बड़ी क्षति हुई है।

परिवार से मुलाकात कर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि

मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.