Teacher’s Day: मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को किया सम्मानित

रांची में शिक्षक दिवस पर मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। Teacher’s Day: मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा ने शिक्षक अजय झा को किया सम्मानित, शिक्षा-खेल में योगदान की सराहना रांची,

रांची में शिक्षक दिवस पर मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया।

Teacher’s Day: मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा ने शिक्षक अजय झा को किया सम्मानित, शिक्षा-खेल में योगदान की सराहना

रांची, 6 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की पंजीकृत इकाई मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा की ओर से शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झारखंड के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कटहल मोड़ स्थित कोटा टैलेंट एकेडमी के सभागार में किया गया।

अजय झा वर्तमान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सम्मान स्वरूप मिथिला में लिखित भारतीय संविधान की पुस्तक और अंगवस्त्र प्रदान किया गया।

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान

समारोह में अजय झा के अलावा अवकाश प्राप्त शिक्षक अमरनाथ झा, गुमला जिले में कार्यरत शिक्षक गोविंद झा और कोटा टैलेंट एकेडमी के निदेशक छत्रपाल झा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद ‘जय जय भैरवी असुर-भयावनी’ गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम आगे बढ़ा।

मैथिली संस्कृति और शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता गौरी शरण झा ने किया। स्वागत गीत यतींद्र लाल दास ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एवं मंच का संचालन अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, झारखंड प्रदेश के अजय झा ने किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ झा ने की।

इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष बिलट पोद्दार, राजकुमार पोद्दार, प्रताप कुमार झा और सुशीला झा समेत अन्य वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ समाज और संस्कृति के विकास में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में मीना कुमारी झा, विनोद कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मैथिली प्रार्थना ‘भगवान! हमर ई मिथिला सुख शांति केर घर हो’ के साथ समारोह का समापन हुआ।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.