PM Modi Gen-Z Dialogue: वडोदरा में युवाओं से बोले पीएम मोदी- झूठ की गूंज से गुमराह होने से बचें

PM Modi Gen-Z Dialogue: वडोदरा में पीएम मोदी ने करीब 6 हजार युवाओं से संवाद किया। उन्होंने झूठे दावों से बचने, फ्रेट कॉरिडोर और AI के लिए स्किल पर जोर दिया। PM Modi Gen-Z Dialogue: वडोदरा में युवाओं से बोले पीएम मोदी- झूठ की गूंज

PM Modi Gen-Z Dialogue: वडोदरा में पीएम मोदी ने करीब 6 हजार युवाओं से संवाद किया। उन्होंने झूठे दावों से बचने, फ्रेट कॉरिडोर और AI के लिए स्किल पर जोर दिया।

PM Modi Gen-Z Dialogue: वडोदरा में युवाओं से बोले पीएम मोदी- झूठ की गूंज से गुमराह होने से बचें…

Vadodara News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में Gen-Z युवाओं से करीब 25 मिनट संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया था। पीएम मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से सावधान रहने की अपील की।

मोदी ने कहा कि लोग युवाओं को झूठ की गूंज के जरिए गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन युवाओं को सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहिए। उनके इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

Y शेप के रैंप से युवाओं के बीच पहुंचे पीएम मोदी

कार्यक्रम को युवाओं के अनुरूप खास अंदाज में तैयार किया गया था। प्रधानमंत्री के लिए विशेष रूप से Y आकार का रैंप बनाया गया था। भाषण शुरू करने से पहले पीएम मोदी रैंप पर चलते हुए सीधे युवाओं के बीच पहुंचे।

मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजाया गया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई तस्वीर भी भेंट की।

फ्रेट कॉरिडोर पर ‘नाराज फूफाजी’ वाला तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश में विकसित हो रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा कि JNPT मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी चलने से एक बार में 250 से अधिक ट्रकों के बराबर माल मुंबई से वडोदरा पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अब ‘नाराज फूफाजी’ पूछेंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा। मोदी ने कहा कि देश के एक कोने से दूसरे कोने तक सामान पहुंचाने के लिए इस तरह की आधुनिक कनेक्टिविटी जरूरी है।

2004 में शुरू हुआ विचार, 2014 तक फाइलों में रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर 2004 में विचार शुरू हुआ था और 2006 में विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाती रहीं।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद उनकी सरकार ने इस परियोजना को गति दी और करीब 2,000 किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा किया गया।

पैसेंजर और मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यात्री और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं। इससे दोनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिए माल परिवहन को अलग ट्रैक मिलने से समय की बचत हो रही है।

उन्होंने बताया कि फ्रेट कॉरिडोर पर रोजाना करीब 430 मालगाड़ियां चल रही हैं। सड़क के रास्ते ट्रक से सामान पहुंचाने में करीब 30 घंटे लग सकते हैं, जबकि फ्रेट कॉरिडोर के जरिए यही दूरी करीब 10 घंटे में तय की जा सकती है।

AI सुपरपावर बनने के लिए इकोसिस्टम जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से Artificial Intelligence (AI) के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर भारत को AI की सुपरपावर बनना है तो इसके लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए यूरेनियम और रेयर अर्थ मटेरियल की उपलब्धता बढ़ाने, युवाओं की स्किल ट्रेनिंग और लगातार स्किल अपग्रेडेशन पर काम किया जा रहा है। पीएम ने जोर दिया कि बदलती अर्थव्यवस्था में अब केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्किल पर फोकस करना जरूरी है

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

मुद्दापीएम मोदी की बात
Gen-Z संवादकरीब 25 मिनट युवाओं से बातचीत
कार्यक्रमकरीब 6 हजार युवाओं को बुलाया गया
संदेशझूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील
फ्रेट कॉरिडोरकरीब 2,000 किमी काम पूरा होने का दावा
मालगाड़ियांरोज करीब 430 मालगाड़ियों का संचालन
AIभारत को AI सुपरपावर बनाने के लिए इकोसिस्टम पर जोर
युवाओं के लिए संदेशडिग्री के साथ स्किल पर फोकस

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.