मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के सीजन-7 का आगाज, 32 टीमें लेंगी हिस्सा

जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता की थीम पर हो रहा आयोजन, 480 माताएं दिखाएंगी फुटबॉल मैदान पर दमखम रांची। जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता की थीम पर आयोजित मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-7 का रविवार को आगाज हुआ। प्रतिज्ञा की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट

जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता की थीम पर हो रहा आयोजन, 480 माताएं दिखाएंगी फुटबॉल मैदान पर दमखम

रांची। जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता की थीम पर आयोजित मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-7 का रविवार को आगाज हुआ। प्रतिज्ञा की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में इस वर्ष 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में 480 माताएं अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। प्रत्येक टीम में 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 15 माताएं शामिल हैं।

घुनसुली में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुखिया बंधना उरांव ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने खेल भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। प्रतिज्ञा वर्ष 2018 से लगातार मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है।

पेनाल्टी शूटआउट में तुमना की जीत

उद्घाटन मुकाबला तुमना और घाघरा गांव की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में तुमना ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। घाघरा की जसिन्ता सांगा को उनके प्रदर्शन के लिए मदर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में घाँसीबाड़ी और गुटजोड़ा-1 की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट के बाद गोल्डन शॉट तक पहुंचा। निर्णायक गोल कर घाँसीबाड़ी की माताओं ने रोमांचक जीत दर्ज की। गुटजोड़ा-1 की सरिता सांगा को मदर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

घुनसुली ने सिरका को 2-0 से हराया

तीसरे मुकाबले में मेजबान घुनसुली और सिरका की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। घुनसुली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिरका को 2-0 से हराया। हालांकि हार के बावजूद सिरका की पूजा तिर्की के प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें मदर ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे मुकाबले में चाँपी और गुटजोड़ा-2 की टीम भिड़ीं। रोमांचक मुकाबले का फैसला भी पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें गुटजोड़ा-2 ने 4-3 से बाजी मारी। चाँपी की सुनीता बखला को मदर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं को खेल के मंच से जोड़ने के साथ जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.