बीआईटी मेसरा में पहली बार SBI Youth Ideathon लॉन्च, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

रांची: झारखंड में पहली बार बीआईटी मेसरा में जन कल्याण एवं वन विकास संस्थान के सहयोग से SBI Youth Ideathon का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप और नए विचारों के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनके आइडिया को वास्तविक समाधान

रांची: झारखंड में पहली बार बीआईटी मेसरा में जन कल्याण एवं वन विकास संस्थान के सहयोग से SBI Youth Ideathon का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप और नए विचारों के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनके आइडिया को वास्तविक समाधान में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना था।

बीआईटी मेसरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 250 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ शिक्षाविद, स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा और इनोवेशन के क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों के साथ थिंक स्टार्टअप के संजीव शिवेश सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ बीआईटी मेसरा के डीन पोद्दार, सरला बिरला के डीन संदीप कुमार, थिंक स्टार्टअप के डायरेक्टर संजीव शिवेश, डॉ. आरिफ और जन कल्याण संस्थान के सचिव विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के संस्थापक सचिव विशाल कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके सवालों और समस्याओं को सुना तथा उन्हें आवश्यक सुझाव दिए।

विद्यार्थियों ने साझा किए नए आइडिया

कार्यक्रम में दिल्ली से थिंक स्टार्टअप के डॉ. आरिफ हबीब और संजीव शिवेश के अलावा रांची से डॉ. निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, हिमकर श्याम सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ नवाचार और स्टार्टअप से जुड़े विचार साझा किए।

झारखंड स्टार्टअप की ओर से पहुंचे डी.एस. वर्मा ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अच्छे और उपयोगी आइडिया को स्टार्टअप के स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए फंडिंग की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है।

युवाओं के आइडिया को समाधान में बदलने पर जोर

संस्थान के सचिव विशाल कुमार ने कहा कि झारखंड में प्रतिभा और नए विचारों की कोई कमी नहीं है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के विचारों को समझने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के आइडिया को विकसित करने और उन्हें इनोवेशन तथा वास्तविक समाधान में बदलने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए गए और उनके सवालों का समाधान देने का प्रयास किया गया।

शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट लोगों तथा प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में रांची की साहित्यकार ममता मनीष सिन्हा को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मीडिया क्षेत्र से जुड़ी ऋतुराज वर्षा को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रो. चित्रा शर्मा, इंद्रजीत यादव, प्रेमलता (जमशेदपुर), एस्ट्रोलॉजर अर्चित (जमशेदपुर), अभिजीत राज, आकाश कुमार सहित अन्य लोगों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में निम्मी गुप्ता, जाहिदा हबीब, सचिन कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्थान के सचिव विशाल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.