Jharkhand Weather: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, झारखंड में 30 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रांची, 27 अक्टूबर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाएं

रांची, 27 अक्टूबर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 30 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई इलाकों में आसमान में घने बादल नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में तेजी से बढ़ रहा चक्रवात ‘अर्नब’

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके बाद तूफान के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के आसपास पार करने की संभावना है।

तट से टकराते समय 125 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के दौरान चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा के झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

चक्रवात के तटीय क्षेत्रों से गुजरने के बाद इसके प्रभाव का असर झारखंड समेत आसपास के राज्यों के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसी को देखते हुए झारखंड में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में दिनभर छाए रहे बादल

चक्रवाती तूफान के प्रभाव के बीच सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल दिखाई दिए। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

पिछले 24 घंटे के दौरान डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची समेत प्रमुख शहरों का तापमान

  • रांची: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 18.4°C
  • जमशेदपुर: अधिकतम 32.2°C, न्यूनतम 21.8°C
  • डाल्टनगंज: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 21.8°C
  • बोकारो: अधिकतम 31.1°C, न्यूनतम 19.2°C
  • चाईबासा: अधिकतम 32.2°C, न्यूनतम 20.6°C
  • लातेहार: न्यूनतम 12.5°C

28-29 अक्टूबर को ऑरेंज, 30 अक्टूबर को येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दिनों राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 30 अक्टूबर को येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अगले तीन दिनों के दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और विभाग की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.