National Track Cycling Championship: राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन राजस्थान का दबदबा, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

खेलगांव के सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित रांची: खेलगांव स्थित सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता

खेलगांव के सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रांची: खेलगांव स्थित सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन राजस्थान के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार उपस्थित रहे। झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र पाठक ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

आयोजन समिति के सदस्य निभा रहे अहम भूमिका

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड साइकिलिंग संघ और आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह के अलावा अम्लान कुसुम सिन्हा, रितेश झा, चंदन तिवारी, सुरजीत कुमार और चन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य सदस्य आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.