खूंटी सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश

रांची, 6 नवंबर। झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना

रांची, 6 नवंबर। झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत से प्रधानमंत्री को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खूंटी के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से उनका मन अत्यंत व्यथित है।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।

हादसे के बाद दुर्घटनास्थल और प्रभावित परिवारों के गांवों में शोक का माहौल है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.