बिहार के 10 हजार से अधिक घाटों पर छठ का संध्या अर्घ्य, लाखों श्रद्धालुओं ने की सूर्यदेव की उपासना

पटना में घाट सजाने के दौरान बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे चार युवक; एक को बचाया गया, तीन की तलाश जारी। छठ महापर्व पर देश-विदेश से करीब 50 लाख लोग लौटे बिहार। पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को बिहार

पटना में घाट सजाने के दौरान बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे चार युवक; एक को बचाया गया, तीन की तलाश जारी। छठ महापर्व पर देश-विदेश से करीब 50 लाख लोग लौटे बिहार।

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को बिहार में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राज्य के 10 हजार से अधिक छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। सुबह से ही घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पारंपरिक गीतों, पूजा-अर्चना और दीपों की रोशनी से नदी घाटों और तालाबों का वातावरण भक्तिमय हो गया।

छठ महापर्व को लेकर पटना से लेकर बेगूसराय, गया, मुंगेर, भागलपुर, सीवान, सासाराम, बक्सर और अन्य जिलों में विशेष तैयारियां की गई थीं। घाटों को आकर्षक लाइटों, रंगोली और सजावट से संवारा गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, चेंजिंग रूम, अस्थायी शेड और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

पटना में घाट सजाने गए चार युवक नदी में डूबे

छठ की खुशियों के बीच पटना जिले के मिर्जापुर गांव में हादसा हो गया। यहां पुनपुन नदी के घाट पर सजावट करने गए चार युवक नदी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवक लापता हैं। उनकी तलाश में बचाव दल जुटा हुआ है।

50 लाख लोग लौटे बिहार

छठ महापर्व को लेकर बिहार में बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर लौटे हैं। अनुमान के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई सहित देश के अलग-अलग महानगरों और विदेशों से करीब 50 लाख लोग बिहार पहुंचे हैं। इनमें लगभग 40 लाख लोग ट्रेन से, जबकि 10 लाख लोग हवाई जहाज, बस और निजी वाहनों से अपने घर लौटे हैं।

पटना के घाटों पर मुख्यमंत्री ने की पूजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के छठ घाट पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने घर पर छठ पूजा की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोजपुरी में बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संध्या अर्घ्य की बधाई दी।

सुरक्षा के लिए पुलिस और बचाव दल तैनात

पटना में छठ घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 1400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशिक्षित गोताखोरों को मुस्तैद रखा गया। इसके अलावा मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया।

आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा महापर्व

चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण होगा और लोक आस्था का यह महान पर्व संपन्न हो जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.