झारखंड NEET PG 2026: दूसरी काउंसलिंग के लिए 17 नवंबर तक आवेदन, 21 से च्वाइस फिलिंग; 25 नवंबर को सीट आवंटन

रांची: झारखंड में पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य कोटे की रिक्त एमडी-एमएस सहित अन्य पीजी मेडिकल सीटों पर नामांकन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने दूसरी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी

रांची: झारखंड में पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य कोटे की रिक्त एमडी-एमएस सहित अन्य पीजी मेडिकल सीटों पर नामांकन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने दूसरी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत नए अभ्यर्थी 17 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं

JCECEB के विज्ञापन संख्या 123 के अनुसार, पहली काउंसलिंग की राज्य मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है, उन्हें दूसरी काउंसलिंग के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, नए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

18 नवंबर को जारी होगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, 18 नवंबर को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 19 नवंबर को मेरिट लिस्ट में दर्ज त्रुटियों के संबंध में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।

21 से 24 नवंबर तक च्वाइस फिलिंग

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को 21 से 24 नवंबर तक च्वाइस फिलिंग का मौका मिलेगा। इस दौरान वे अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और पीजी पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे।

25 नवंबर को जारी होगा सीट अलॉटमेंट लेटर

च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 नवंबर को सीट आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर आगे की नामांकन और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

यहां देखें पूरा कार्यक्रम

काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और विज्ञापन संख्या 123 देखने के लिए अभ्यर्थी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन, मेरिट लिस्ट, च्वाइस फिलिंग और नामांकन से जुड़ी सभी सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.