लोहरदगा क्रिकेट स्टेडियम का होगा विकास, CM हेमंत सोरेन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम को आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की रखी मांग, स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं रांची/लोहरदगा। लोहरदगा में क्रिकेट और खेल सुविधाओं के विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री

धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम को आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की रखी मांग, स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रांची/लोहरदगा। लोहरदगा में क्रिकेट और खेल सुविधाओं के विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम के विकास के प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति जताते हुए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्टेडियम की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और इसे आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री से धीरज प्रसाद साहू ने की मुलाकात

धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात में लोहरदगा और चतरा जिले के विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम के विकास का प्रस्ताव

बैठक के दौरान लोहरदगा स्थित बलदेव साहू कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम के विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठा। धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्टेडियम की आधारभूत संरचना और सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा, ताकि इसे आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विकास की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

बेहतर संसाधनों से आगे बढ़ेंगी स्थानीय खेल प्रतिभाएं

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवाओं को बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और सहयोग के प्रति आभार जताया।

‘धीरू बाबू मेरे बड़े भाई हैं’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धीरज प्रसाद साहू के प्रति आत्मीयता जताते हुए कहा, “धीरू बाबू मेरे बड़े भाई हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा सम्मान और आत्मीयता का भाव रहा है। वे जब भी क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ा कोई विषय रखते हैं, मैं उनकी बातों को पूरी गंभीरता और ध्यान से सुनता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहरदगा क्रिकेट स्टेडियम के विकास को लेकर भी धीरज बाबू ने महत्वपूर्ण मांग रखी थी, जिस पर सकारात्मक सहमति दी गई है। सरकार का प्रयास है कि झारखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलें।

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद लोहरदगा के खेल प्रेमियों और स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों में स्टेडियम के विकास को लेकर उम्मीद जगी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.