Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित ‘मानविकी 2026’ इंटर स्कूल ह्यूमैनिटीज फेस्ट में डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल, रांची के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रमुख इवेंट ‘डेविल एडवोकेट’ में दक्ष झा और सार्थक अग्रवाल ने अपनी बेहतरीन तर्कशक्ति, वाक्-कौशल और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
रांची के 30 से अधिक स्कूलों ने लिया हिस्सा
19 नवंबर 2026 को आयोजित ‘मानविकी 2026’ सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल का तीसरा इंटर स्कूल ह्यूमैनिटीज फेस्ट था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची के 30 से अधिक प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, विचारों की अभिव्यक्ति और बौद्धिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
‘डेविल एडवोकेट’ में दक्ष और सार्थक ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण ‘डेविल एडवोकेट’ में दक्ष झा और सार्थक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों ने प्रभावशाली तर्क, उत्कृष्ट संवाद शैली और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के जरिए निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
दोनों छात्रों की इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने दी बधाई
विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”। दक्ष और सार्थक ने शुरुआत से ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के संस्कारयुक्त वातावरण का परिणाम है। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने भी दक्ष झा और सार्थक अग्रवाल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



