पतरातू की वादियों में पहुंचे एमएस धोनी, मोटर बोट से आइलैंड जाकर मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन

रामगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को पत्नी साक्षी धोनी और करीबी दोस्तों के साथ झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने पहाड़ियों और झील के खूबसूरत नजारों के बीच साक्षी का जन्मदिन मनाया। धोनी के

रामगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को पत्नी साक्षी धोनी और करीबी दोस्तों के साथ झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने पहाड़ियों और झील के खूबसूरत नजारों के बीच साक्षी का जन्मदिन मनाया। धोनी के पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ रिजॉर्ट के आसपास जुट गई।

मोटर बोट से पहुंचे डैम के बीच स्थित आइलैंड

मिली जानकारी के अनुसार, एमएस धोनी गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे पतरातू पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मोटर बोट के जरिए पतरातू डैम के बीच स्थित आइलैंड का भ्रमण किया। इसी दौरान आइलैंड पर पत्नी साक्षी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

इस खास मौके पर धोनी के साथ उनके करीबी दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ चिटू और ‘हॉट लिप’ के संचालक रंजन कुमार भी मौजूद थे। सभी ने पतरातू की प्राकृतिक सुंदरता और झील के शांत वातावरण का आनंद लिया।

धोनी की एक झलक पाने के लिए जुटे प्रशंसक

धोनी के पतरातू पहुंचने की खबर फैलते ही स्थानीय युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ रिजॉर्ट के आसपास जमा हो गई। प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए।

बताया गया कि धोनी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ दिए। इससे वहां मौजूद प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

साढ़े तीन घंटे बाद रांची लौटे धोनी

एमएस धोनी करीब साढ़े तीन घंटे तक पतरातू में रहे। शाम करीब 7:15 बजे वह अपने साथियों के साथ वापस रांची के लिए रवाना हो गए।

धोनी के इस निजी दौरे के बाद एक बार फिर पतरातू लेक रिजॉर्ट और झारखंड के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती चर्चा में आ गई है। पतरातू की झील, पहाड़ियां और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.