ट्रोलिंग पर सलमान खान का करारा जवाब, बोले- मेरी बुराई से व्यूज और फॉलोअर्स मिल रहे हैं तो मुझे कोई परेशानी नहीं

Salman Khan News: एबीपी राइजिंग समिट 2026 में सलमान ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं पर रखी बेबाक राय, श्रद्धा कपूर से फिल्म क्लैश पर मांगी माफी; शाहरुख खान और सुहाना को लेकर भी की बात मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी

Salman Khan News: एबीपी राइजिंग समिट 2026 में सलमान ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं पर रखी बेबाक राय, श्रद्धा कपूर से फिल्म क्लैश पर मांगी माफी; शाहरुख खान और सुहाना को लेकर भी की बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर अब सलमान ने खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी बुराई करके सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ा रहे हैं, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। सलमान शुक्रवार को एबीपी राइजिंग समिट 2026 में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों, सोशल मीडिया ट्रेंड, बिग बॉस और बॉलीवुड के दूसरे सितारों को लेकर कई बातें कहीं।

मेरी बुराई से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं तो अच्छी बात है : सलमान

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मकता पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आजकल पॉजिटिविटी के मुकाबले नेगेटिविटी ज्यादा आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी आलोचना करने से किसी को पैसे, व्यूज और फॉलोअर्स मिल रहे हैं, तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर पैसे मिल भी रहे हैं, फॉलोअर्स बढ़ भी रहे हैं, तो नेगेटिव क्यों करना है। क्योंकि आप खुद नेगेटिव हैं।”

सलमान ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी पुरानी फिल्मों और मौजूदा काम की तुलना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उनकी पिछली फिल्मों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सलमान ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी बुराई करके अगर किसी को सोशल मीडिया पर पहचान मिल रही है और रोजी-रोटी चल रही है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

बिग बॉस में गुस्से में शर्ट उतारने पर भी बोले सलमान

समिट के दौरान सलमान खान ने बिग बॉस में गुस्से में अपनी शर्ट उतारने की घटना पर भी बात की। उन्होंने इसे अचानक लिया गया फैसला यानी इंपल्सिव डिसीजन बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्मकता का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल नेगेटिविटी को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे को लेकर नकारात्मक बातें तेजी से फैलती हैं।

श्रद्धा कपूर से फिल्म क्लैश पर मांगी माफी

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसी दिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक होने पर सलमान ने अफसोस जताया।

उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट तय करते समय उन्हें जानकारी नहीं थी कि श्रद्धा कपूर की फिल्म भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। सलमान ने कहा कि अगर उन्हें पहले से इसकी जानकारी होती, तो वह श्रद्धा के सामने अपनी फिल्म कभी नहीं लाते।

सलमान के मुताबिक, उन्होंने श्रद्धा कपूर को फोन कर इस क्लैश के लिए माफी भी मांगी थी। श्रद्धा ने जवाब में कहा कि कोई बात नहीं सर।

शाहरुख खान और सुहाना की फिल्म से नहीं चाहते क्लैश

सलमान खान ने शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की फिल्म ‘किंग’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख और सुहाना की फिल्म से अपनी फिल्म का टकराव नहीं चाहते।

उन्होंने बताया कि दिसंबर में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा जनवरी में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ आने वाली है। अप्रैल में ‘मॉन्स्टर’ भी रिलीज होने वाली है।

सलमान ने कहा कि वह अपनी फिल्म को दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ टकराव से बचाकर रिलीज करना चाहते हैं। इसी वजह से रिलीज डेट तय करते समय कई फिल्मों के शेड्यूल को ध्यान में रखना पड़ता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.