विधानसभा स्थापना दिवस पर 81 विधायकों समेत पूर्व जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और अधिकारी सम्मानित, राज्यपाल-सीएम ने दिया सम्मान

रांची। झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में लोकतंत्र, प्रशासन और खेल जगत में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से वर्तमान एवं पूर्व विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य के खिलाड़ियों को

रांची। झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में लोकतंत्र, प्रशासन और खेल जगत में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से वर्तमान एवं पूर्व विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य के खिलाड़ियों को मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया। समारोह में सभी 81 वर्तमान विधायकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और अंकिता भगत समेत 17 खिलाड़ियों का सम्मान

समारोह में झारखंड के 17 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें तीरंदाज अंकिता भगत और हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे व निक्की प्रधान प्रमुख रूप से शामिल रहीं। जो खिलाड़ी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, उनके परिजनों को उनकी ओर से मोमेंटो और शॉल प्रदान किया गया।

पूर्व विधायकों को भी मिला सम्मान

विधानसभा के स्थापना दिवस पर कई पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें थॉमस सोरेन, रवींद्र कुमार राय, रामटहल चौधरी, राम कुमार पाहन, लोकनाथ महतो, बड़कुंवर गगराई, प्रदीप बलमुचू, समरी लाल सहित अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

छह प्रशासनिक कर्मियों को किया गया सम्मानित

विधानसभा सचिवालय के कार्यों में योगदान देने वाले छह अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें उपसचिव किरण सुमन बाखला और सुषमा सिन्हा, प्रशाखा पदाधिकारी रविकांत समीर तिर्की, अधीक्षक अली अहमद, वरीय ट्रेजरी सरकार शिवराज राम तथा अनुसेवक संजय कुमार मेहतो शामिल हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी को मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.