झारखंड पुलिस के जांबाजों को मिलेगा वीरता पदक, IPS से आरक्षी तक सम्मानित होंगे अधिकारी-जवान

28 नवंबर को मुख्य समारोह में मिलेगा सम्मान, वीरता और सराहनीय सेवा की दो श्रेणियों में जारी हुई चयनित पुलिसकर्मियों की सूची रांची। झारखंड स्थापना दिवस समारोह और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया

28 नवंबर को मुख्य समारोह में मिलेगा सम्मान, वीरता और सराहनीय सेवा की दो श्रेणियों में जारी हुई चयनित पुलिसकर्मियों की सूची

रांची। झारखंड स्थापना दिवस समारोह और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों से लेकर डीएसपी, दारोगा और आरक्षी तक को उनकी बहादुरी और सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर चयनित पुलिसकर्मियों की सूची प्रकाशित कर दी है।

इस बार पुलिसकर्मियों को दो श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। चयनित सूची में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ डीएसपी, पुलिस अवर निरीक्षक और आरक्षी के नाम भी शामिल हैं।

दो आईपीएस अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक

वीरता पदक के लिए चयनित आईपीएस अधिकारियों में नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन शामिल हैं। नरेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें जेसीएम-2024 के तहत वीरता पदक के लिए चुना गया है। वहीं, राकेश रंजन वर्तमान में वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भी जेसीएम-2024 के तहत वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

छह आईपीएस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा पदक के लिए छह आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें असीम विक्रांत मिंज, अनीशा गुप्ता, राज कुमार महता, दीपक कुमार शर्मा, मुकेश कुमार और दीपक कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं।

डीएसपी रैंक के दो अधिकारियों का भी चयन

वीरता पदक के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारियों में नीरज कुमार और प्रकाश सोय को चुना गया है। नीरज कुमार वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया (रांची) के पद पर पदस्थापित हैं। इससे पहले वे एटीएस में कार्यरत थे। वहीं, प्रकाश सोय वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे रांची के कोतवाली थाना में पदस्थापित थे। दोनों अधिकारियों के नाम जेसीएम-2023 और जेसीएम-2024 की सूची में शामिल हैं।

आठ दारोगा और एक आरक्षी को वीरता पदक

वीरता पदक के लिए पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा रैंक के आठ कर्मियों का चयन किया गया है। इनमें राजीव कुमार भगत, दिव्य प्रकाश, सनोज कुमार चौधरी, सुभाष चंद्र लकड़ा, सोनू कुमार साहू, शंकर प्रसाद कुशवाह, राजबलम कुमार और शिवलाल गुप्ता शामिल हैं।

इसके अलावा आरक्षी संख्या 621 प्रकाश कुमार यादव को भी वीरता पदक के लिए चयनित किया गया है।

28 नवंबर को मुख्य समारोह में मिलेगा पदक

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, चयनित अधिकारियों और जवानों को 28 नवंबर 2026 को आयोजित मुख्य समारोह में पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के जरिए पुलिस विभाग में बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सराहनीय सेवा देने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.