अस्मिता वुशु स्टेट प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दमखम, सांदा में पदकों के लिए जोरदार टक्कर

दूसरे दिन सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में रोमांचक मुकाबले; ताउलु स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, कल होंगे सेमीफाइनल रांची। खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल से मैदान में दमखम दिखाया। सांदा

दूसरे दिन सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में रोमांचक मुकाबले; ताउलु स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, कल होंगे सेमीफाइनल

रांची। खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल से मैदान में दमखम दिखाया। सांदा स्पर्धा के तहत सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों आयु वर्गों में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। सांदा स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले कल आयोजित किए जाएंगे, जबकि परसों फाइनल मुकाबलों के साथ पदक विजेताओं के नाम तय होंगे।

ताउलु स्पर्धा में भी महिला खिलाड़ियों ने दिखाई तकनीकी दक्षता

सांदा मुकाबलों के साथ सब-जूनियर वर्ग की ताउलु स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, संतुलन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

खेल पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

प्रतियोगिता स्थल पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं रांची विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के हेड एवं डीन प्रोफेसर मुकुंद मेहता, झारखंड सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष उदय साहू और उपाध्यक्ष विभूति भूषण पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रेफरी दीपक गोप और रत्नेश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य, शैलेन्द्र दुबे सहित अन्य खेल पदाधिकारी और तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.