Sarfaraz Khan Comeback: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े सरफराज खान, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका

सरफराज खान श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया… गाले, 10 अगस्त । श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू

सरफराज खान श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया…

गाले, 10 अगस्त । श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सरफराज खान भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं। नंबर-3 के बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद सरफराज को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

सरफराज ने भारतीय टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है। अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके पास टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका होगा।

लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी

सरफराज खान ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

अब तक सरफराज ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 37.10 है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 150 रन है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने दिलाई वापसी

सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों की नौ पारियों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक, एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज ने सात पारियों में 329 रन बनाए। उनका औसत 65.80 और स्ट्राइक रेट 203.09 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए।

विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला खूब चला। उन्होंने छह मैचों की पांच पारियों में 75.75 की औसत से 303 रन बनाए। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक रहे।

IPL और मुंबई टी20 लीग में भी दिखाया दम

घरेलू क्रिकेट के साथ सरफराज ने टी20 क्रिकेट में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। आईपीएल में उन्होंने सात पारियों में 161 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट करीब 170 रहा।

मुंबई टी20 लीग में भी सरफराज ने आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की ओर से खेलते हुए पांच पारियों में 161 रन बनाए।

15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा स्थिति में भारत नौ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत का अंक प्रतिशत 48.15 है।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.