Independence Day 2026: CM हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों-जवानों को पदक से किया सम्मानित

रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान CM हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया। रांची, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान

रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान CM हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया।

रांची, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में पुलिस बल की भव्य परेड भी आयोजित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान

उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों को पदक प्रदान किए गए। इनमें पुलिस महानिरीक्षक डॉ. माइकल राज एस और पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल रहे।

इसके अलावा डीएसपी मनोज कुमार राय, डीएसपी (विशेष शाखा) नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार और पुलिस निरीक्षक अस कुमार मोदी को भी उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जवानों को भी पदक से नवाजा गया

समारोह में अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस जवानों को भी विभिन्न श्रेणियों में पदक प्रदान किए गए। एसटीएफ रांची के एएसआई अरविंद कुमार पाले और संजीव कुमार झा, रांची जिले के दीपक तथा सीआईडी के महेंद्र महतो को सम्मानित किया गया।

वहीं, एसटीएफ के चालक हवलदार मोहम्मद इकबाल, विराय मुंड्री और हवलदार विजय थापा को भी पदक मिला। महिला आरक्षी प्रभा देवी, महिला हवलदार रंजीता पुजू और गढ़वा जिले के आरक्षी विदेशी माजी को भी सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

ओडिशा पुलिस की मेहमान प्लाटून ने लिया हिस्सा

मोरहाबादी मैदान में आयोजित परेड में ओडिशा पुलिस की मेहमान प्लाटून ने भी हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने फर्स्ट कमांड के रूप में किया। सेकंड इन कमांड दानिशूल और परिचारी अनीश मोहित रहे।

ओडिशा पुलिस की प्लाटून का नेतृत्व निरीक्षक दीपक बाबरी ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन और समारोह में सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाना उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट सेवा के प्रति राज्य सरकार के सम्मान का प्रतीक रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.