स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम, राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के ‘एट होम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा… स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम, राज्यपाल से मिले CM हेमंत सोरेन रांची, 16 अगस्त:

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के ‘एट होम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा…

स्वतंत्रता दिवस पर लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम, राज्यपाल से मिले CM हेमंत सोरेन

रांची, 16 अगस्त: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की ओर से आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, संवैधानिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान देश और झारखंड की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

राज्य के विकास पर हुई अनौपचारिक चर्चा

‘एट होम’ कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मौजूद अतिथियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान झारखंड के विकास, जनकल्याण और राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.