राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामगढ़ के एकल विद्यालयों का किया दौरा, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

बच्चों को बाल मजदूरी से दूर रखने की अपील, शिक्षा के साथ पोषण पर ध्यान देने का अभिभावकों को दिया संदेश रांची/रामगढ़, 14 अक्टूबर। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रामगढ़ जिले के राजाबेड़ा, ईचापुरी और बरतुआ स्थित एकल अभियान के तहत

बच्चों को बाल मजदूरी से दूर रखने की अपील, शिक्षा के साथ पोषण पर ध्यान देने का अभिभावकों को दिया संदेश

रांची/रामगढ़, 14 अक्टूबर। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रामगढ़ जिले के राजाबेड़ा, ईचापुरी और बरतुआ स्थित एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, मेहनत करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने कहा कि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दिशा में एकल अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और कम आबादी वाले क्षेत्रों में बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में एकल विद्यालयों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने वाले शिक्षकों के समर्पण की भी प्रशंसा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

बच्चों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने उन्हें जिज्ञासु बने रहने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए बच्चों से प्रेरणा लेने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बच्चों को उचित शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

बाल मजदूरी से बच्चों को दूर रखने की अपील

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें बाल मजदूरी से दूर रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके पोषण पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। शिक्षित और स्वस्थ बच्चे समाज तथा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

दौरे के दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन कुमार शर्मा, दक्षिण झारखंड संभाग के अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल, श्री हरि सत्संग समिति झारखंड प्रदेश के संरक्षक सतीश तुलस्यान, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्याध्यक्षा उषा जालान, श्री हरि सत्संग समिति रांची की बबीता जालान और एफटीएस चैप्टर रांची के अध्यक्ष अंचल किंगर सहित एकल अभियान के दक्षिण झारखंड के समिति सदस्य एवं पूर्णकालिक सेवाव्रती कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.