Khelo India Asmita: रांची में खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग ईस्ट जोन लीग का समापन

रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के निर्देशन में झारखंड साइकिलिंग संघ की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग ईस्ट जोन लीग-2026 का दो दिवसीय आयोजन बुधवार को खेलगांव स्थित सिंधु-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में

रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के निर्देशन में झारखंड साइकिलिंग संघ की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग ईस्ट जोन लीग-2026 का दो दिवसीय आयोजन बुधवार को खेलगांव स्थित सिंधु-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से महिला और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों ने ट्रैक स्पर्धाओं में दिखाया दम

प्रतियोगिता में असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों की खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग ट्रैक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में JAP-2 की कमांडेंट सरोजिनी लकड़ा और JSSPS की सदस्य पुष्पा हसन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिला और बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं।

दूसरे दिन इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

कैरिन — महिला जूनियर

  • स्वर्ण: देवी चाबूदरा
  • रजत: टिंकूल गोगई
  • कांस्य: श्रृष्टि कुमारी

कैरिन — महिला एलीट

  • स्वर्ण: ह्यूरंगबम ताजमंबी
  • रजत: शांति विश्वास
  • कांस्य: यूरिंबम गीतुदेवी

इंडिविजुअल परस्यूट — महिला जूनियर

  • स्वर्ण: पिंकी कुमारी
  • रजत: देवी चाबुधारा
  • कांस्य: निकिता सोरेंग

स्क्रैच रेस — महिला एलीट

  • स्वर्ण: यूरेमबम गीतू देवी
  • रजत: शांति विश्वास
  • कांस्य: राजा श्री गोगोई

महिला खिलाड़ियों को मिला प्रतिस्पर्धी मंच

ईस्ट जोन लीग में विभिन्न राज्यों की खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला और बालिका साइकिलिस्टों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करना रहा।

समापन समारोह में झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नियुक्त पीसीपी अभिजीत सेठ, रितेश झा, सतविंदर कौर, आशीष कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र महतो, दिलीप कुमार गुप्ता, नरेश कुमार, राम कुमार भट्ट, कृष्ण कुमार समेत संघ के पदाधिकारी, तकनीकी अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.