22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता संपन्न, 133 अंकों के साथ रांची चैंपियन

सिल्ली/रांची, 3 अक्टूबर। 22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता का शनिवार को सिल्ली में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने 133 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। चतरा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि गुमला ने

सिल्ली/रांची, 3 अक्टूबर। 22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता का शनिवार को सिल्ली में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने 133 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। चतरा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि गुमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों और टीम अधिकारियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमनेश प्रसाद और विशिष्ट अतिथि राधेश्याम महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश साहू, किशोर कुमार, मिथलेश साहू, शिवेंद्र दुबे, रज़ी अहमद, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, अमासी बारला और प्रतिमा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का बेहतर अवसर देती हैं।

विभिन्न भार वर्गों में रांची का शानदार प्रदर्शन

बालक सांडा वर्ग में 45 किलो में शुभम कुमार (रांची), 48 किलो में उमेश बेदिया (रांची), 52 किलो में प्रेम बावरी (रांची), 56 किलो में कौशिक राज (हजारीबाग), 60 किलो में प्रिंस गोंद (रांची), 65 किलो में प्रिंस नायक (रामगढ़), 70 किलो में आदर्श जय दास (धनबाद), 75 किलो में पप्पू कुमार महतो (धनबाद), 80 किलो में आयुष कुमार लाल (रांची) और 90 किलो में सुप्रीत कुमार (रांची) ने स्वर्ण पदक जीता।

बालिका सांडा में 45 किलो में सोनका कुमारी, 48 किलो में होलिका कुमारी, 52 किलो में लक्ष्मी कुमारी, 56 किलो में सुप्रिया कुमारी, 60 किलो में प्रीतिया कुमारी और 70 किलो में मन्नत, सभी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में दीपक गोप, रज़ी अहमद, रत्नेश कुमार, वासुदेव टोप्पो, निशांत तिर्की, मनीष मुंडा, मोनू कुमार और विमला टोप्पो समेत तकनीकी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी जिलों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.