27 अगस्त से जिलों में कांग्रेस का आंदोलन, MMDR Bill और छात्र मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष

झारखंड कांग्रेस ने छात्र मुद्दों, MMDR Bill 2026 और चंदा चोरी के आरोपों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। 27 अगस्त से जिला मुख्यालयों पर धरना और सितंबर में प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन होगा। झारखंड कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

झारखंड कांग्रेस ने छात्र मुद्दों, MMDR Bill 2026 और चंदा चोरी के आरोपों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। 27 अगस्त से जिला मुख्यालयों पर धरना और सितंबर में प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन होगा।

झारखंड कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित किया जाएगा। वहीं, 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आंदोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना आंदोलन और व्यापक करेगी।

MMDR Bill 2026 और चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला

केशव महतो कमलेश ने कहा कि MMDR Bill 2026 और चंदा चोरी के मुद्दे को कांग्रेस विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों में आवाज उठी है और अब झारखंड में इस अभियान को और मजबूती दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन का दायरा और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदमों पर भी भविष्य में फैसला लेने की बात कही। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार पर जवाब देने और कार्रवाई का दबाव बनाया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.