रांची में 112 प्रतिभाओं का सम्मान, उर्दू में 100 फीसदी अंक लाने वाली छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र

रांची के अंजुमन प्लाजा हॉल में आम जनता हेल्पलाइन ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। उर्दू टॉपर समेत 112 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार दिए गए। रांची में 112 प्रतिभाओं का सम्मान, उर्दू में 100% अंक लाने वाली छात्राओं को मिला सम्मान…. रांची।

रांची के अंजुमन प्लाजा हॉल में आम जनता हेल्पलाइन ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। उर्दू टॉपर समेत 112 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार दिए गए।

रांची में 112 प्रतिभाओं का सम्मान, उर्दू में 100% अंक लाने वाली छात्राओं को मिला सम्मान….

रांची। आम जनता हेल्पलाइन के तत्वावधान में रविवार को अंजुमन प्लाजा हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न मदरसों और मकतबों से सफल विद्यार्थियों, हाफिज-ए-कुरआन, आलिमा और हाफिजा को सम्मानित किया गया।

समारोह में कुल 112 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनमें उर्दू में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्राएं भी शामिल रहीं।

उर्दू के टॉपर और मदरसा-मकतब के सफल विद्यार्थी सम्मानित

कार्यक्रम में उर्दू के पीएचईडी, उर्दू टॉपर और विभिन्न मदरसों व मकतबों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान दिया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती दाऊद और हाजी फिरोज जिलानी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में काजी अनवर कासमी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ेगा बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही दूसरे विद्यार्थियों में भी बेहतर परिणाम हासिल करने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।

मुफ्ती इमरान ने कहा कि मैट्रिक और अन्य परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कई संस्थाएं सम्मानित करती हैं, लेकिन आम जनता हेल्पलाइन ने उर्दू और मदरसा-मकतब से जुड़े प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल कर एक अलग शुरुआत की है। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी, हाजी जसीम, हाजी हैदर गुड्डू, हाफिज अबुल कलाम, मुफ्ती कमरे आलम, कारी शोएब, मौलाना डॉ. असगर मिसबाही, हाफिज जुबैर, मौलाना तल्हा, मौलाना जवैद अख्तर, मौलाना जैद, मौलाना अंसार, मुफ्ती तल्हा नदवी, मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना मेराज अशरफ, मौलाना मुहम्मद, मौलाना रिजवान, कारी खुर्शीद, मौलाना वासिउल्लाह नोमानी, नेहाल अहमद, नौशाद खान, सैफुल हक, मोख्तार गद्दी, सज्जाद इदरीसी, जावेद अख्तर, आरिफ खान, साजिद उमर, सज्जाद बबलू, वसीम खान, मोहम्मद नजीब, फिरोज अहमद और कौशर परवीन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.