रांची। बीसीआई प्लेटिनम की ओर से करमटोली रोड स्थित अमोन मार्केटिंग मॉड्यूलर किचन शोरूम में ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यवसायिक नेटवर्किंग और रेफरल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के साथ उत्पादों की जानकारी साझा की गई।
कुचिना मॉड्यूलर किचन की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान अमोन मार्केटिंग के निदेशक अमित कुमार पाठक ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध कुचिना ब्रांड के मॉड्यूलर किचन की विशेषताओं, उपयोगिता, उपलब्धता और कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को उत्पादों की विभिन्न खूबियों और ग्राहकों के लिए उनकी उपयोगिता से अवगत कराया।
रेफरल मार्केटिंग की उपयोगिता पर चर्चा
कार्यक्रम में बीसीआई की ओर से रेफरल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने वर्तमान कारोबारी दौर में रेफरल नेटवर्किंग की उपयोगिता और इसके माध्यम से व्यवसायिक संपर्क बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में बीसीआई के निदेशक शिव कुमार सिंह, अजय कुमार, परामर्शी राजीव शर्मा, अध्यक्ष सुनील कालरा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, सचिव सुबोध कुमार वर्मा, डॉ. अरविंद आर्या सहित करीब 40 सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में संजय साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



