विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैवल एजेंटों ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

रांची। टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं और राज्य के पर्यटन स्थलों

रांची। टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं और राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर चर्चा हुई।

झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, धार्मिक स्थलों, वन्यजीव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं रखता है। राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

अमरदीप सहाय ने कहा कि देश-विदेश से अधिक से अधिक पर्यटकों को झारखंड की ओर आकर्षित करने में ट्रैवल एजेंटों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए पर्यटन स्थलों की जानकारी को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने और पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ट्रैवल एजेंटों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वाले ट्रैवल एजेंट सदस्यों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने झारखंड के पर्यटन स्थलों को देश और विदेश में बढ़ावा देने तथा राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला, अनूप खलखो, शुभम सिंह, संजीव रंजन, कौशल मित्तल, सानू, पूनम मधु, अंकित मित्तल, एस.आर. अशोक और नलीन कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.