लोहरदगा के चैतन्य नारायण तिवारी का झारखंड अंडर-19 वनडे टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर

लोहरदगा। जिले के युवा क्रिकेटर चैतन्य नारायण तिवारी का चयन बीसीसीआई की प्रतिष्ठित वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता के लिए झारखंड अंडर-19 टीम में हुआ है। चैतन्य आगामी सत्र में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। झारखंड के मुकाबले आंध्र प्रदेश में खेले जाने हैं। उनके

लोहरदगा। जिले के युवा क्रिकेटर चैतन्य नारायण तिवारी का चयन बीसीसीआई की प्रतिष्ठित वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता के लिए झारखंड अंडर-19 टीम में हुआ है। चैतन्य आगामी सत्र में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। झारखंड के मुकाबले आंध्र प्रदेश में खेले जाने हैं। उनके चयन की खबर से लोहरदगा के क्रिकेट खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी है।

अंडर-16 और अंडर-19 में भी कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

चैतन्य नारायण तिवारी इससे पहले झारखंड की अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने झारखंड अंडर-19 टीम में भी खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। राज्य स्तरीय क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने अंडर-19 वनडे टीम में अपनी जगह बनाई है।

चैतन्य लोहरदगा के कुटमू निवासी हैं। उनके पिता एलएन तिवारी चुन्नीलाल स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा त्रिवेणी स्कूल, लोहरदगा से प्राप्त की है। जिले से राज्य की प्रतिष्ठित अंडर-19 टीम में चयन को स्थानीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अभिषेक लहरी भी अंडर-19 कैंप का हिस्सा

लोहरदगा क्रिकेट के लिए एक और उत्साहजनक खबर है। युवा क्रिकेटर अभिषेक लहरी भी झारखंड अंडर-19 के 20 सदस्यीय कैंप में शामिल रहे हैं। आगामी मुकाबलों के लिए अंतिम टीम चयन में उन्हें भी अवसर मिलने की संभावना है। इससे जिले में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को लेकर उत्साह बढ़ा है।

क्रिकेट एसोसिएशन ने दी बधाई

चैतन्य के चयन पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक राय समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भी चैतन्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूर्व क्रिकेटरों जयजीत चौबे, अजातशत्रु, दुर्गा प्रजापति, अभय वर्मा और जीतेन्द्र समेत जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी चैतन्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

जिले के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि चैतन्य नारायण तिवारी आने वाले समय में झारखंड और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे और लोहरदगा का नाम रोशन करेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.