Ranchi News: प्रो. विष्णु चरण महतो की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, ‘कुरमाली डहर’ पुस्तक का लोकार्पण

रांची, 1 नवंबर। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, समाजसेवी, विधि ज्ञाता और कुरमाली भाषा के संरक्षक प्रो. विष्णु चरण महतो की 40वीं पुण्यतिथि पर रविवार को रांची के सिटी प्लेस सभागार में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा

रांची, 1 नवंबर। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, समाजसेवी, विधि ज्ञाता और कुरमाली भाषा के संरक्षक प्रो. विष्णु चरण महतो की 40वीं पुण्यतिथि पर रविवार को रांची के सिटी प्लेस सभागार में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. मंजय प्रमाणिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘कुरमाली डहर’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही कुरमाली कवि देवेंद्र नाथ महतो द्वारा रचित गीत ‘कुरमाली वीडियो’ का विमोचन भी किया गया।

नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा विष्णु बाबू का योगदान : आदित्य साहू

समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि प्रो. विष्णु चरण महतो जैसी महान विभूतियों के योगदान को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान मिलना चाहिए। उनके संघर्ष, विचार और सामाजिक योगदान को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों को केवल पुण्यतिथि पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज और इतिहास में उन्हें उचित सम्मान एवं स्थान दिलाना भी सभी की जिम्मेदारी है।

कुरमाली भाषा परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजाराम महतो ने कहा कि प्रो. विष्णु चरण महतो का जीवन संघर्ष, समाजसेवा और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा है। उन्होंने झारखंड आंदोलन के साथ-साथ कुरमाली भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुरमाली साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

समारोह में वक्ताओं ने प्रो. विष्णु चरण महतो के सामाजिक योगदान, झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका और कुरमाली भाषा-संस्कृति के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में डॉ. नीना महतो, विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, भगीरथ महतो, सत्यनारायण महतो, प्रो. गोवर्धन महतो, सरोज सिंह, जयप्रकाश महतो, अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद, रोहित महतो, प्रभा महतो, अहिल्या महतो, शक्तिधर महतो, अधिवक्ता हरेंद्र कुमार महतो, दिलेश्वर महतो, कपिलदेव महतो और अशोक महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुरमाली भाषा के कवियों, साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में देवेंद्र महतो, डॉ. नीलू कुमारी, प्रो. हाराधन महतो, डॉ. मानसिंह महतो, विजराज महतो, गंगाधर मुंडा, गुड्डी कुमारी, सीता कुमारी, कन्हाई कोइरी और भगीरथ महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.