Jharkhand Roller Skating: रांची का दबदबा, 16वीं राज्य रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बनी ओवरऑल चैंपियन

रांची, 1 नवंबर। राजधानी रांची में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम

रांची, 1 नवंबर। राजधानी रांची में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

धनबाद की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता का खिताब जीता। हजारीबाग की टीम तीसरे और पलामू की टीम चौथे स्थान पर रही।

जॉर्ज कुमार ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक जॉर्ज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जॉर्ज कुमार ने कहा कि झारखंड में स्केटिंग जैसे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। खेल न केवल अनुशासन की भावना विकसित करता है, बल्कि बच्चों और युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे स्केटर्स ने स्पीड, तकनीक और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार, विकास सिंह, संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता का औपचारिक समापन हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.