National Track Cycling Championship 2026: खेलगांव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

रांची, 1 नवंबर। खेलगांव स्थित सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी गति, तकनीक और खेल कौशल के साथ अनुशासन एवं

रांची, 1 नवंबर। खेलगांव स्थित सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी गति, तकनीक और खेल कौशल के साथ अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के निदेशक नमन प्रियश लकड़ा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के निदेशक शशि प्रकाश झा और रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा उपस्थित रहे।

तीनों अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

अतिथियों का किया गया स्वागत

इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र पाठक ने अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में झारखंड साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह के साथ अम्लान कुसुम सिन्हा, रितेश झा, चंदन तिवारी, सुरजीत कुमार, चन्द्र बहादुर सिंह सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों की स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। खेलगांव का सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.