Jharkhand Wushu Championship: रांची ने जीता 22वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता का खिताब, चतरा दूसरे और साहेबगंज तीसरे स्थान पर

खूंटी, 1 नवंबर 2026। खूंटी में आयोजित 22वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने कुल 140 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 49 अंकों के साथ

खूंटी, 1 नवंबर 2026। खूंटी में आयोजित 22वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने कुल 140 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 49 अंकों के साथ चतरा दूसरे और 14 अंकों के साथ साहेबगंज तीसरे स्थान पर रहा।

राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों और टीम अधिकारियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राम सूर्य मुंडा तथा विशिष्ट अतिथि दसरथ महतो, अजय कुमार, मनीष कुमार और संजीव कुमार रहे। अतिथियों ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ विजेता एवं उपविजेता टीमों और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर शैलेन्द्र दुबे, रज़ी अहमद, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, वाहिद अली, अमासी बारला और अब्दुल कादिर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका

प्रतियोगिता के सफल और सुचारु संचालन में दीपक गोप, रत्नेश गुप्ता, रज़ी अहमद, सुशील कच्छप, सरोज मालाकार, कार्तिक राम, तारा कुमारी, मृत्युंजय कुमार रॉय, नारायण महतो और अशोक उरांव की विशेष भूमिका रही।

तकनीकी दल ने विभिन्न मुकाबलों के संचालन, परिणामों के संकलन और प्रतियोगिता की तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच

समापन समारोह में अतिथियों ने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं। साथ ही इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहतर मंच मिलता है।

झारखंड वुशु एसोसिएशन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जिलों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

वुशु प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

सांदा स्पर्धा – पुरुष वर्ग

भार वर्गस्वर्णरजतकांस्य
48 किग्रानिशांत तिर्कीत्रिलोचन डेरोहित बेदिया, अमर हेमरोम
52 किग्रामनोज कुमार मांझीजितेंद्र कुमार महतोमोहम्मद अमान अंसारी, अमन कुमार
56 किग्राध्रुव द्विवेदीसुमित कुमारआरिफ हुसैन, धनराज कुमार
60 किग्रादेव कुमार बेदियासुंदरम तिग्गाकृष सिन्हा, मोहम्मद इंतखाब अंसारी
65 किग्राशशिकांत महतोलक्ष्य सोरेनसचिन कुमार यादव, रवि राजकुमार
70 किग्राकमल नयनआर्यन मुंडाहर्ष राज, विवेक खलखो
75 किग्राचम्रुपुरवायुवराज कुमारचिरंजीत मोदक, अक्षत कुमार सोनी
80 किग्रारंजन घोषसिदेश सरदार—
85 किग्राप्रभात कुमार राजकआर्यन कुमार गुप्ता—

सांदा स्पर्धा – महिला वर्ग

भार वर्गस्वर्णरजतकांस्य
45 किग्रासविता कुमारीगंगा लोहारशिवानी कुमारी, मोनिका कुमारी
48 किग्राज्योति कुमारीललिता नायकसुषमा कुमारी, लुकी हेमरोम
52 किग्रासुमी बिरवानिशा मगहियाखुशी कुमारी, छवि कुमारी
56 किग्रावर्षा रानीमिनी हांसदादिव्या लक्ष्मी, मम्पी कुमारी
60 किग्रापल्लवी गारी——
65 किग्राअर्पणा कुजूरप्राप्ति महतोतनिशा, मोना अंजली
75 किग्रामंदीरा कुमारी——

ताऊलू स्पर्धा – महिला वर्ग

नानचुआन (वैकल्पिक):
स्वर्ण – संजना कुमारी
रजत – पूर्णिमा लिंडा
कांस्य – रोशनी कुमारी

चांगचुआन (वैकल्पिक):
स्वर्ण – आस्था उरांव
रजत – तन्नू कुमारी गंझू
कांस्य – सोनाली कुमारी

नानचुआन (टाइप):
स्वर्ण – सुमो कुमारी
रजत – अंजना कुमारी महतो
कांस्य – रीता कुमारी

ताइजिचुआन (वैकल्पिक):
स्वर्ण – शीतल कुमारी
रजत – प्रिया गारी
कांस्य – सोनी मिंज

बागुआझांग:
स्वर्ण – अंजली कुमारी

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.