Ranchi Crime: बेड़ो में पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर 17 वर्षीय बेटे की हत्या की, सोते समय किया वार

नरकोपी के बोबरो गांव की घटना से इलाके में सनसनी, आरोपी पिता हिरासत में; हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद रांची, 3 नवंबर। रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के नरकोपी स्थित बोबरो गांव के सिया टोली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

नरकोपी के बोबरो गांव की घटना से इलाके में सनसनी, आरोपी पिता हिरासत में; हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद

रांची, 3 नवंबर। रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के नरकोपी स्थित बोबरो गांव के सिया टोली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपने 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना के समय बेटा घर में सो रहा था। वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं बताई जा रही है। वह अक्सर घर से बाहर निकलने या भागने की कोशिश करता था। बताया जाता है कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसका 17 वर्षीय बेटा नितेश उरांव उसे घर से बाहर जाने से रोकता था।

सुबह चार बजे सोते हुए बेटे पर किया हमला

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब चार बजे नितेश गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान देवनाथ उरांव ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हमले में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घर में मौजूद मां जब तक मौके पर पहुंची, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

खुद लोगों को दी हत्या की जानकारी

घटना के बाद आरोपी पिता घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों को बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही बेड़ो थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू और एएसआई शिव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।

नौवीं कक्षा का छात्र था नितेश

नितेश नरकोपी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.