मरांगबुरु आदिवासी समाज की आस्था और पहचान का प्रतीक, संरक्षण के लिए एकजुट हों: CM हेमंत सोरेन

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांगबुरु केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। जब पूरा समाज

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांगबुरु केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। जब पूरा समाज एकजुट होकर अपनी धरोहरों की रक्षा के लिए खड़ा होगा, तो विरोधियों के लिए उसकी ताकत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को गिरिडीह के पावन स्थल मरांगबुरु में आयोजित मरांगबुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस महासम्मेलन में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि, समाज के अगुआ, गणमान्य लोग और नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का पारंपरिक शब्द ‘जोहार’ के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

धर्म, संस्कृति और पहचान के संरक्षण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महासम्मेलन में शामिल सभी भाई-बहनों और सामाजिक प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज, धर्म, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के संरक्षण को लेकर लोगों ने जिस गंभीरता और परिपक्वता के साथ अपने विचार रखे हैं, वे सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि मरांगबुरु आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस धरोहर का संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों और पहचान को सुरक्षित रखने का भी विषय है।

एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की सामूहिक एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब सभी लोग एक मंच पर आकर अपने अधिकारों और विरासत के संरक्षण के लिए आवाज उठाएंगे, तो किसी भी चुनौती का सामना मजबूती से किया जा सकेगा।

महासम्मेलन के दौरान आदिवासी समाज की धर्म-संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों की भागीदारी ने महासम्मेलन को व्यापक स्वरूप दिया। आयोजन के माध्यम से मरांगबुरु की धार्मिक महत्ता, आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.