झारखंड राज्य तकनीकी वुशु सेमिनार 19-20 नवंबर को, नई निर्णायक टीम तैयार करने पर रहेगा जोर

टाटीसिलवे के होटल बालाजी में होगा दो दिवसीय आयोजन, जिलों के तकनीकी पदाधिकारियों को खेल के नियमों, निर्णयन प्रक्रिया और प्रतियोगिता संचालन का दिया जाएगा प्रशिक्षण रांची। झारखंड वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 एवं 20 नवंबर 2026 को दो दिवसीय झारखंड राज्य तकनीकी वुशु

टाटीसिलवे के होटल बालाजी में होगा दो दिवसीय आयोजन, जिलों के तकनीकी पदाधिकारियों को खेल के नियमों, निर्णयन प्रक्रिया और प्रतियोगिता संचालन का दिया जाएगा प्रशिक्षण

रांची। झारखंड वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 एवं 20 नवंबर 2026 को दो दिवसीय झारखंड राज्य तकनीकी वुशु सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार होटल बालाजी, टाटीसिलवे में आयोजित होगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को वुशु खेल की तकनीकी बारीकियों, नियमों, निर्णयन प्रक्रिया और प्रतियोगिताओं के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

योग्य निर्णायकों की नई टीम तैयार करने का लक्ष्य

झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य राज्य में वुशु खेल के तकनीकी स्तर को मजबूत करना और योग्य एवं प्रशिक्षित निर्णायकों की नई टीम तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले तकनीकी पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। चयनित पदाधिकारियों को आगामी राज्य स्तरीय और अन्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

निष्पक्ष और पारदर्शी प्रतियोगिताओं पर जोर

शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि इस तरह के तकनीकी सेमिनार से खेल में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षित निर्णायकों की उपलब्धता से प्रतियोगिताओं का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

सेमिनार का उद्घाटन 19 नवंबर को होगा, जबकि 20 नवंबर को समापन समारोह के साथ दो दिवसीय आयोजन संपन्न होगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.