लॉन बॉल्स टेस्ट सीरीज में भारत की शानदार वापसी, न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 3-2 से हराया

ऑकलैंड में खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर, झारखंड के दिनेश, सुनील बहादुर और रेशमा ने जीत में निभाई अहम भूमिका; कल होगा निर्णायक मुकाबला ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन

ऑकलैंड में खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर, झारखंड के दिनेश, सुनील बहादुर और रेशमा ने जीत में निभाई अहम भूमिका; कल होगा निर्णायक मुकाबला

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन दिवसीय लॉन बॉल्स टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज के पहले टेस्ट में 3-2 से हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट निर्णायक होगा।

पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने मेंस पेयर्स, विमेंस पेयर्स और मिक्स्ड फोर्स स्पर्धाओं में जीत दर्ज कर भारत को 3-2 से हराया था। लेकिन दूसरे टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मिक्स्ड पेयर्स में भारतीय जोड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दूसरे टेस्ट में भारत ने मिक्स्ड फोर्स स्पर्धा में जीत हासिल की। इसके अलावा मिक्स्ड पेयर्स में रेशमा और सुनील बहादुर की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। वहीं, पिंकी और दिनेश की जोड़ी ने भी अपने मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाए।

इस अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से झारखंड के खिलाड़ी दिनेश, सुनील बहादुर और रेशमा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, पिंकी दिल्ली की ओर से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। झारखंड के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन राज्य के खेल जगत के लिए गौरव की बात है।

कल होगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला

दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच कल खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित है। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

झारखंड लॉन बॉल संघ के सचिव सह कोच मधुकांत पाठक ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने शानदार खेल दिखाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में भी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करेंगे।

खेल पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को मिल रही शुभकामनाएं

भारतीय टीम की वापसी पर झारखंड खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक छवि रंजन, झारखंड लॉन बॉल संघ के अध्यक्ष शीतल झा, उपाध्यक्ष सुनील खवाड़े, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, संयुक्त सचिव आशीष झा, कोषाध्यक्ष शैलेश सिंह, रितेश झा, बिपिन सिंह, सीडी सिंह, आशु भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, अजय नायक, देवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, सरोज यादव, शशांक, संजय त्रिपाठी और अजीत कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

झारखंड लॉन बॉल संघ के संयुक्त सचिव आशीष झा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए निर्णायक मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.