WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों को सरकार की चेतावनी, लॉगआउट नहीं किया तो लीक हो सकता है निजी डेटा

साइबर कैफे और सार्वजनिक कंप्यूटर पर लॉगिन करने से बचें, संवेदनशील और वित्तीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह नई दिल्ली। कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार ने साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय

साइबर कैफे और सार्वजनिक कंप्यूटर पर लॉगिन करने से बचें, संवेदनशील और वित्तीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह

नई दिल्ली। कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार ने साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि WhatsApp Web को इस्तेमाल के बाद लॉगआउट किए बिना छोड़ना डेटा लीक और साइबर धोखाधड़ी का कारण बन सकता है। साइबर अपराधी सक्रिय लॉगिन सेशन का दुरुपयोग कर पूरे अकाउंट पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी गई है कि WhatsApp Web पर सरकारी, कार्यालय से जुड़ी गोपनीय या वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें। हर बार काम पूरा होने के बाद अकाउंट को मैन्युअल रूप से लॉगआउट करें। खासकर साइबर कैफे, होटल और अन्य सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से परहेज करें।

चैट से लेकर कॉन्टैक्ट तक पर खतरा

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की एडवाइजरी के मुताबिक, WhatsApp Web के सक्रिय लॉगिन सेशन का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए साइबर अपराधी निजी बातचीत और कार्यालय की गोपनीय जानकारी पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, वे संबंधित व्यक्ति के अकाउंट से अधिकारियों, सहकर्मियों और अन्य संपर्कों को संदेश भी भेज सकते हैं।

इसका इस्तेमाल किसी अधिकारी या परिचित के नाम पर पैसे मांगने, गलत निर्देश देने और फर्जी लिंक भेजने जैसे साइबर फ्रॉड में किया जा सकता है। अपराधी ग्रुप चैट और कॉन्टैक्ट की जानकारी तक पहुंचकर दूसरे लोगों को भी निशाना बना सकते हैं।

सिर्फ ब्राउजर बंद करना पर्याप्त नहीं

मान लीजिए, किसी व्यक्ति ने कार्यालय के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन किया और काम पूरा होने के बाद केवल ब्राउजर बंद कर दिया। यदि अकाउंट का सेशन सक्रिय रह गया, तो उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला अगला व्यक्ति इसका दुरुपयोग कर सकता है।

इसके अलावा, कंप्यूटर में मालवेयर मौजूद होने या किसी अन्य व्यक्ति के उसके सिस्टम पर नियंत्रण हासिल करने की स्थिति में भी WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

सरकार ने दी ये सावधानियां

साइबर सुरक्षा एडवाइजरी में लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है:

  • WhatsApp Web पर संवेदनशील सरकारी, कार्यालयी या वित्तीय जानकारी साझा न करें।
  • हर बार इस्तेमाल के बाद अकाउंट को मैन्युअल रूप से लॉगआउट करें।
  • साइबर कैफे, होटल या सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल न करें।
  • जरूरत पड़ने पर ब्राउजर की Incognito या Private विंडो का उपयोग करें।
  • कंप्यूटर, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।

सरकार की सलाह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय छोटी-सी लापरवाही भी निजी डेटा और अकाउंट की सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकती है। इसलिए WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद लॉगआउट करना अपनी आदत में शामिल करें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.