पारंपरिक खेलों में दिखा झारखंड का दम, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पारंपरिक

मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले के करीब 500 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आयोजन में तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा, भारा दौड़, मटका दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल और हॉकी जैसी पारंपरिक एवं अन्य खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दक्षिणी छोटानागपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डीडीसी संजय भगत ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त संजय भगत ने किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, उपनिदेशक खेल निदेशालय सह साझा निर्भय कुमार, उपसचिव जयप्रकाश करमाली, शिक्षाविद डॉ. भावना अम्बष्ठा और परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन खेल विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया।

अतिथियों ने भी आजमाया पारंपरिक खेलों में हाथ

प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने तीरंदाजी और गुलेल चलाकर पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह दिखाया। इसके बाद गेड़ी दौड़, मटका दौड़, भारा दौड़ और फुटबॉल को किक लगाकर प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। इससे खिलाड़ियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

इन खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं से चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

भारा दौड़ – बालिका वर्ग

  1. अशिमा होरो – खूंटी
  2. आराधना लकड़ा – लोहरदगा
  3. सोनिका कुमारी – गुमला

भारा दौड़ – बालक वर्ग

  1. श्याम उरांव – रांची
  2. सुशील उरांव – गुमला
  3. तरुण कश्यप – खूंटी

मटका दौड़ – बालक वर्ग

  1. तरुण कश्यप – खूंटी
  2. नमित नागिन – खूंटी

मटका दौड़ – बालिका वर्ग

  1. सूमी हस्सा – खूंटी
  2. संगीता कुमारी – गुमला
  3. महिमा लकड़ा – सिमडेगा

गुलेल प्रतियोगिता – बालक वर्ग

  1. हेमंत कुमार – गुमला
  2. जुगेन्दर उरांव – लोहरदगा
  3. बसंत उरांव – लोहरदगा

कार्यक्रम के अंत में रांची जिला खेल समन्वयक आशीष बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. निशिकांत पाठक, वॉलीबॉल सचिव उत्तम राज, संजय कुमार, संजय ठाकुर, जयश्री, विजय बर्मन, प्रशिक्षक अंगद हंसराज, हसन अंसारी, अनमोल तिकीं, तपन रावत, हरीश कुमार, करण कर्मकार, सुनील महली, कालीचरण महतो, मुकेश कुमार, सोना चांपिया, बिरसी मुंडू और नुपुर कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.