जॉर्जिया में झारखंड की बेटी का कमाल, अंजना कुमारी महतो ने जीते दो कांस्य पदक, रांची में हुआ भव्य स्वागत

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो ने जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया। रांची लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रांची: झारखंड की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो ने जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया। रांची लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।


रांची: झारखंड की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो ने जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। बुधवार को रांची लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


भारत की 40 सदस्यीय टीम का थीं हिस्सा

अंजना कुमारी महतो 40 सदस्यीय भारतीय वुशु टीम का हिस्सा थीं। 30 जुलाई 2026 से जॉर्जिया के बाटुमी शहर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के लगभग 20 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंजना ने ताऊलु (Taolu) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए।


पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया सम्मानित

रांची पहुंचने पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में अंजना कुमारी महतो को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी प्रेरणा है।


झारखंड वुशु एसोसिएशन ने दी बधाई

अंजना की इस ऐतिहासिक सफलता पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में शैलेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, डॉ. अंशु साहू, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, मिथिलेश साहू, डॉ. कविता सिंह, मनोज साहू, सुनील यादव, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिका सिंह, अमासी बारला, संजय मंडल, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, शिवेंद्र दुबे, शशिकांत पांडे और गोकुलानंद मिश्र प्रमुख रहे।


युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

झारखंड वुशु एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि अंजना कुमारी महतो की यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिला रहा है।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.