छठ को लेकर रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक, सूप-डलिया से लेकर फलों तक की खरीदारी तेज

खरना और अर्घ्य की तैयारियों में जुटे व्रती, बांस के सूप, मिट्टी के चूल्हे और मौसमी फलों की बढ़ी मांग; जानिए छठ पूजा की सामग्री के ताजा बाजार भाव रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।

खरना और अर्घ्य की तैयारियों में जुटे व्रती, बांस के सूप, मिट्टी के चूल्हे और मौसमी फलों की बढ़ी मांग; जानिए छठ पूजा की सामग्री के ताजा बाजार भाव

रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। अपर बाजार, डोरंडा, मेन रोड सहित प्रमुख बाजारों में छठ पूजा की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बांस के सूप-डलिया, छोटी-बड़ी टोकरी, मिट्टी के चूल्हे, कोशी, कलश और पीतल के बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, फल मंडियों में नारियल, केला, सेब, मौसमी, आंवला और सिंघाड़ा की मांग बढ़ गई है।

चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर व्रती और उनके परिजन नहाय-खाय, खरना तथा संध्या और प्रातःकालीन अर्घ्य की तैयारियों में जुटे हैं। खरना का प्रसाद बनाने के लिए गेहूं, चावल, गुड़, दूध और घी की खरीदारी हो रही है। वहीं, ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं का आटा, गुड़, चीनी, घी और सूखे मेवों की मांग भी बढ़ी है।

दुकानदारों के अनुसार, पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। पूजा सामग्री के साथ फल और प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी तेज हो रही है।

बांस के सूप-डलिया और मिट्टी के चूल्हे की मांग

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक बांस के सूप और डलिया की दुकानों पर खरीदार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मिट्टी के चूल्हे, कोशी सेट, कलश और आम की लकड़ी की भी खरीदारी हो रही है। पीतल के सूप और लोटे की कीमत उनकी गुणवत्ता और आकार के अनुसार अलग-अलग है।

छठ पूजा सामग्री के बाजार भाव

सामग्रीकीमत
बांस का डलिया₹200-300 प्रति पीस
छोटी टोकरी₹100-200 प्रति पीस
बड़ी टोकरी₹200-350 प्रति पीस
पीतल का सूप₹1,600-2,000 प्रति पीस
पीतल का लोटा₹250-600 प्रति पीस
मिट्टी का कोशी सेट₹600-700 प्रति सेट
मिट्टी का चूल्हा₹500-700 प्रति पीस
मिट्टी का छोटा ढकना₹2-5 प्रति पीस
मिट्टी का कलश₹20-50 प्रति पीस
आम की लकड़ी₹120-200 प्रति बंडल
नारियल₹30-50 प्रति पीस
केला₹50-80 प्रति दर्जन
गन्ना₹20-50 प्रति पीस

फल और सब्जियों की कीमतें

छठ पूजा में अर्घ्य के दौरान मौसमी फल और सब्जियों का विशेष महत्व है। बाजार में सेब, मौसमी, नींबू, आंवला, सिंघाड़ा, कद्दू, मूली और शकरकंद की खरीदारी हो रही है।

फल/सब्जीकीमत
सेब₹120-380 प्रति किलो
मौसमी₹60-90 प्रति किलो
नींबू₹10-20 प्रति पीस
अदरक₹60-100 प्रति किलो
हल्दी₹100-120 प्रति किलो
कद्दू₹30-50 प्रति किलो
मूली₹20-40 प्रति किलो
शकरकंद₹40-60 प्रति किलो
सुथनी₹60-100 प्रति किलो
आंवला₹100-120 प्रति किलो
सिंघाड़ा₹60 प्रति किलो

खरना और ठेकुआ बनाने की सामग्री के भाव

खरना का प्रसाद और ठेकुआ बनाने के लिए भी जरूरी सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। गुड़, चीनी, दूध, घी, चावल और सूखे मेवों के भाव इस प्रकार हैं।

सामग्रीकीमत
गेहूं की पिसाई₹4-6 प्रति किलो
चावल की पिसाई₹5-8 प्रति किलो
खीरी चावल₹80-120 प्रति किलो
गुड़₹65-80 प्रति किलो
चीनी₹55-65 प्रति किलो
गाय का घी₹500-750 प्रति किलो
दूध₹58-65 प्रति लीटर
नारियल का गोला₹30-40 प्रति पीस
किशमिश₹350-600 प्रति किलो
काजू टुकड़ा₹700-1,000 प्रति किलो
काजू साबुत₹700-1,800 प्रति किलो
मखाना₹600-1,200 प्रति किलो
इलायची₹2,500-4,500 प्रति किलो

पर्व नजदीक आने पर और बढ़ेगी बाजार में भीड़

छठ पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। दुकानदारों को उम्मीद है कि खरना और अर्घ्य के दिन करीब आने के साथ ग्राहकों की संख्या में और इजाफा होगा। व्रती और उनके परिजन पूजा की पारंपरिक सामग्री से लेकर प्रसाद बनाने के सामान तक की खरीदारी में जुटे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.