DAV गांधीनगर के खिलाड़ियों का CBSE क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में जीता गोल्ड

रांची के DAV गांधीनगर के खिलाड़ियों ने CBSE क्लस्टर/जोनल खेल प्रतियोगिता 2026 में बैडमिंटन, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और शूटिंग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर के खिलाड़ियों ने सीबीएसई (CBSE) क्लस्टर/जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं

रांची के DAV गांधीनगर के खिलाड़ियों ने CBSE क्लस्टर/जोनल खेल प्रतियोगिता 2026 में बैडमिंटन, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और शूटिंग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर के खिलाड़ियों ने सीबीएसई (CBSE) क्लस्टर/जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। बिहार और झारखंड के सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और शूटिंग में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन में गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा

अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष कुमार, पियुष कुमार और यशवंत पिंगवा ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में तन्मय कुमार, अनिकेत शरराफ, अभिनव सिंह और निधिश राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक

बैडमिंटन के अलावा अन्य खेलों में भी डीएवी गांधीनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  • तीरंदाजी (अंडर-14 बालिका): अनुष्का कुमारी – ब्रॉन्ज मेडल
  • टेबल टेनिस (अंडर-17 बालक): आयुष कुमार – ब्रॉन्ज मेडल
  • शूटिंग (अंडर-17 बालिका): आस्था नेहल – ब्रॉन्ज मेडल

खिलाड़ियों का विद्यालय में हुआ सम्मान

विद्यालय के प्राचार्य पी.के. झा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा इस तरह की उपलब्धियां पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात हैं।

शिक्षकों ने दी बधाई

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा और निशा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.