जमशेदपुर में फायरिंग, तीन लोग घायल; मरीन ड्राइव के पास मारपीट के बाद चली गोली

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में शनिवार को फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास तीन लोगों को घेरकर पहले उनके साथ मारपीट की गई और इसके बाद फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में शनिवार को फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास तीन लोगों को घेरकर पहले उनके साथ मारपीट की गई और इसके बाद फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने से तीनों लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान सोनारी निवासी के रूप में बताई जा रही है। इनमें डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हें झामुमो (JMM) से जुड़ा होने के साथ जमीन कारोबार से जुड़े व्यक्ति के रूप में बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

तीनों घायलों का TMH में इलाज

घटना के बाद घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस मरीन ड्राइव और बिंदल मॉल परिसर के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमलावरों की पहचान और घटना में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.