रांची: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा, भारा दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल और हॉकी जैसी पारंपरिक एवं अन्य खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त संजय भगत ने किया।

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर जोर
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं में खेल भावना विकसित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना था।
जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दीप प्रज्वलित कर हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त संजय भगत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आईएएस आस्था रंजन, खेल निदेशालय सह साझा के उपनिदेशक निर्भय सिंह, खेल निदेशालय के उपसचिव जयप्रकाश करमाली, शिक्षाविद डॉ. भावना अम्बष्ठा और परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रांची के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल समन्वयक आशीष बनर्जी ने किया।
भारा दौड़ और मटका दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:
भारा दौड़ बालक वर्ग
- प्रथम – श्याम उरांव
- द्वितीय – अनमोल टोप्पो
- तृतीय – अरुण उरांव
भारा दौड़ बालिका वर्ग
- प्रथम – सरिता कुमारी
- द्वितीय – स्नेहा देमता
- तृतीय – सुरजमणि कुमारी
गेड़ी दौड़ बालक वर्ग
- प्रथम – श्याम उरांव
- द्वितीय – सूरज मुंडा
मटका दौड़ बालिका वर्ग
- प्रथम – अलिना आईद
- द्वितीय – सलोनी कंडुलना
- तृतीय – विनीता होरो
खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षक रहे मौजूद
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. निशिकांत पाठक, वॉलीबॉल सचिव उत्तम राज, संजय कुमार, संजय ठाकुर, जयश्री, विजय बर्मन, प्रशिक्षक अंगद हंसराज, हसन अंसारी, अनमोल तिकीं, तपन रावत, हरीश कुमार, करण कर्मकार, सुनील महली, कालीचरण महतो, मुकेश कुमार, सोना चांपिया, बिरसी मुंडू और नुपुर कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन 21 नवंबर को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा।



