राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: हॉकी झारखंड ने पंजाब को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में हॉकी झारखंड ने पंजाब को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग और सलोमी नाग ने गोल किए… Jharkhand Hockey News: पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में हॉकी झारखंड ने पंजाब को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग और सलोमी नाग ने गोल किए…

Jharkhand Hockey News: पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी पंजाब को 3-1 गोल से हरा दिया। 12 से 23 अगस्त 2026 तक चल रही प्रतियोगिता में यह झारखंड की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ झारखंड ने अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब ने बनाई शुरुआती बढ़त

मैच की शुरुआत में हॉकी पंजाब ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में पंजाब ने फील्ड गोल कर झारखंड पर 1-0 की बढ़त बना ली।

गोल खाने के बाद भी झारखंड की खिलाड़ी दबाव में नहीं आईं और लगातार आक्रामक खेल जारी रखा।

कप्तान रजनी केरकेट्टा ने दिलाई बराबरी

झारखंड की कप्तान रजनी केरकेट्टा ने 23वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। इसके बाद झारखंड ने अपनी लय बरकरार रखी और पंजाब पर दबाव बनाए रखा।

मैच के 36वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को पुष्पा डांग ने गोल में बदलकर झारखंड को 2-1 की बढ़त दिला दी।

58वें मिनट में सलोमी नाग ने किया निर्णायक गोल

मैच के अंतिम चरण में झारखंड ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। 58वें मिनट में सलोमी नाग ने शानदार फील्ड गोल कर झारखंड की बढ़त 3-1 कर दी।

इसके बाद पंजाब की टीम वापसी नहीं कर सकी और झारखंड ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।

झारखंड की लगातार दूसरी जीत

इससे पहले झारखंड महिला टीम ने अपने पहले मैच में हॉकी चंडीगढ़ को 6-0 से हराया था। लगातार दो जीत के साथ टीम ने अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

मैच में झारखंड की डिफेंडर जिरेन सोय को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

टीम को मिली बधाई

क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

झारखंड महिला हॉकी टीम

गंगी बरला, सोनाली तिर्की, सरोज कुमारी, जिरेन सोय, एस्थर होरो, संगीता कुमारी, अनीषा कुल्लू, सलोमी नाग, गुलजन कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू, स्वीटी डुंगडुंग, सरोज मुंडरी, सुकरमनी मुंडू, लियोनी हेमरोम और जमुना कुमारी।

कोच: विकास पंत
सहायक कोच: अभिषेक कुमार
मैनेजर: दिव्या डुंगडुंग
फिजियो: स्वीटी खातून

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.