Jharkhand Weather Alert: 25 से 27 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, रांची समेत कई जिलों में अलर्ट

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं… Jharkhand Weather Alert: 25 से 27 अगस्त तक भारी बारिश के

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं


Jharkhand Weather Alert: 25 से 27 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, रांची समेत कई जिलों में अलर्ट

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान रांची समेत मध्यवर्ती, दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा मध्यवर्ती जिले खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए इन इलाकों के लिए मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

26 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश के आसार

26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में बारिश का जोर रहने की संभावना है। गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ लोहरदगा और खूंटी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

27 अगस्त को रांची समेत इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने 27 अगस्त को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी जिले चतरा और उत्तर-पूर्वी जिले गिरिडीह में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिमडेगा में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा जिले के बानो में 38.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पाकुड़ में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची में गर्मी और उमस से लोग परेशान

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि तेज धूप के कारण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 26.2 डिग्री, डालटनगंज में 33.6 और 27.1 डिग्री तथा बोकारो में 33.1 और 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

25 से 27 अगस्त तक मौसम पर रहेगी नजर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर फिर तेज हो सकता है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.