चक्रवात ‘अकवान’ का असर: झारखंड में 20-21 नवंबर को भारी बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

बारिश के बाद तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान; रांची में न्यूनतम पारा 11.3 डिग्री पर पहुंचा, लातेहार में सबसे कम 8.9 डिग्री तापमान दर्ज रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज

बारिश के बाद तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान; रांची में न्यूनतम पारा 11.3 डिग्री पर पहुंचा, लातेहार में सबसे कम 8.9 डिग्री तापमान दर्ज

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को राज्य के मध्यवर्ती, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, चक्रवात की तीव्रता कम रहने पर संबंधित जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

रांची में चार डिग्री से अधिक गिरा न्यूनतम तापमान

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। रांची में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर 11.3 डिग्री सेल्सियस रह गया। इसी तरह बोकारो में तापमान 15.1 से गिरकर 12.2 डिग्री और चाईबासा में 16 से घटकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह से छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कई लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची26.9°C11.3°C
जमशेदपुर30.3°C18.0°C
डाल्टनगंज30.0°C13.6°C
बोकारो26.5°C12.2°C
चाईबासा30.4°C13.2°C

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को संभावित बारिश के बाद राज्य के तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.